फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: यात्रियों की बढ़ी संख्या, तो दिल्ली के लिए बढ़ाईं दो बसें

Fri, 31 Oct 2025 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। त्योहार के बाद से कामगारों का कार्य क्षेत्र में लौटने का सिलसिला जारी है। बेवर से दिल्ली के लिए बड़ी संख्या में यात्री निकल रहे हैं। यात्रियों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए बेवर डिपो ने दिल्ली के लिए दो अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू किया है। दिल्ली के लिए अब प्रतिदिन 22 बसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

जनपद से ट्रेनों का संचालन कम होने से यात्रियों को दिल्ली के लिए बसों का सहारा है। त्योहार में घर आए कामगार अब कार्य क्षेत्र लौट रहे हैं। बड़ी संख्या में जिले के लोग दिल्ली और उसके आसपास रहकर काम करते हैं। रविवार से कामगार लोगों को लौटने का सिलसिला लगातार जारी है।
बेवर बस स्टैंड पर दिल्ली के लिए प्रतिदिन करीब 1500 से दो हजार सवारियां सफर कर रही हैं। डिपो के एआरएम सुभाष चंद्र ने बताया कि दिल्ली के लिए यात्रियों की बढ़ी संख्या को देखते हुए उनकी सुविधा के लिए दिल्ली मार्ग पर दो अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें