कस्बों में रविवार को भी मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ। कुसमरा के गुलजार पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आरएसएस ने खिचड़ी भोज कराया। इस मौके पर जिलासंघ चालक
आरएन सिंह, डा. प्रकाशचंद गुप्ता, सुरेंद्र नरायन सिंह, प्रदीप तिवारी, रामप्रताप सिंह, सुशील शुक्ला, तरूण मिश्रा, रिषभ कौशल, कुलदीप, अमन, राजू गुप्ता, संजीव यादव आदि मौजूद थे।
भोगांव के सोमेश्वर नाथ मंदिर में आरएसएस ने मकर संक्रांति पर्व को समरसता के रूप मे मनाया। मुख्य अतिथि संघ के नगर संघ चालक विष्णु मित्र थे। उन्होंने कहा कि समाज में बटे हुए बंधुओं को एक साथ मिलकर रहने की यह पर्व प्रेरणा देता है। जिला कार्यवाहक दुर्गेश चतुर्वेदी ने कहा कि पूरे समाज के लिए भेदभाव ऊंच नीच को भुलाकर समरसता को अपनाकर समाज सेवा करनी चाहिए। इस मौके पर खिचड़ी भोज कराया। इस मौके पर रामदत्त चतुर्वेदी, अभिषेक रंजन पांडेय, सत्यम मिश्रा, रामौतार यादव, रघुनंदन सिंह, अनंत मिश्रा आदि मौजूद रहे।
गांव भैंसरोली में संतों को बांटे कंबल
बिछवां (ब्यूरो)। कस्बा के गांव भैंसरोली में रविवार को समाजसेवी लीलावती की 20वीं पुण्यतिथि और मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में 101 संतों को खिचड़ी और वस्त्र का वितरण किया गया। आचार्य रामप्रकाश ने छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां दी। इस मौके पर संदीप कुमार, पंकज कुमार, गोरे लाल, ओमकार, अतर सिंह आदि मौजूद थे।