फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri Weather: शीतलहर ने लोगों को किया बेहाल, कंपकंपाती ठंड में घरों में दुबके लोग

Wed, 03 Jan 2024 12:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में शीतलहर ने लोगों को बेहाल कर दिया है। लोग इस कंपकंपाती ठंड में घरों में दुबके हैं। वहीं ट्रेनों की लेटलतीफी से अपने गंतव्य स्थान को जाने के लिए यात्री परेशान नजर आए। 
विज्ञापन
Mainpuri Weather: शीतलहर ने लोगों को किया बेहाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुधवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते लोग घरों में कैद रहे। दृश्यता लगभग शून्य रही। इस वजह से दिल्ली-कानपुर हाईवे पर वाहन लाइट जलाकर रेंगते नजर आए। लोग अलाव किनारे गर्माहट लेते दिखे। सुबह के समय न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। 

विज्ञापन


रोज कमाने खाने वाले लोग सहित सरकारी, प्राइवेटकर्मी भीषण सर्दी में भी ठिठुरते हुए काम कर जाते नजर आए। दिन चढ़ने के साथ भी धूप नहीं निकली। इसलिए गलन से राहत नहीं मिल सकी। वहीं कोहरे के चलते ट्रेनें भी देरी से पहुंचीं। कालिंदी एक्सप्रेस तीन घंटे तो वहीं टूंडला-फर्रुखाबाद पैसेंजर एक घंटे देरी से आई। इससे योत्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें