फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: परख सर्वेक्षण कक्षा छह में मैनपुरी का प्रदेश में पहला स्थान

Thu, 30 Jul 2026 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 29 परख सर्वेक्षण 2024 में प्रदेश में पहला स्थान पाने पर लखनऊ में प्रतीक चिन्ह प्राप्त करते
विज्ञापन
मैनपुरी। लखनऊ में बुधवार को आयोजित हुई परख सर्वेक्षण 2027 कार्यशाला में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जनपदों के अधिकारियों को सम्मान मिला। मैनपुरी ने कक्षा छह के सर्वेक्षण में 70 प्रतिशत परिणाम पाते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अपर मुख्य सचिव बेसिक और माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन ने वर्तमान बीएसए और पूर्व बीएसए को इस सफलता के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए समय-समय पर परख एप के माध्यम से कक्षा तीन, छह और नौ के छात्र-छात्राओं का सर्वेक्षण कराया जा रहा है। वर्ष 2024 में जिले के कक्षा तीन के 35 स्कूलों के 655, कक्षा छह के 41 स्कूलों के 1075 और कक्षा 9 के 50 स्कूलों के 1279 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बुधवार को लखनऊ में आयोजित कार्यशाला के दौरान 2024 का परिणाम जारी किया गया। इसमें कक्षा 3 में मंडल में फिरोजाबाद ने 71 प्रतिशत परिणाम के साथ प्रथम और मैनपुरी ने 68 प्रतिशत परिणाम के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 6 में मैनपुरी ने 70 प्रतिशत परिणाम के साथ मंडल और प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। इस दौरान अपर मुख्य सचिव और अन्य अधिकारियों ने पूर्व बीएसए दीपिका गुप्ता, वर्तमान बीएसए सूर्य प्रताप सिंह को सम्मानित किया। कार्यक्रम में डीआईओएस के प्रतिनिधि प्रधानाचार्य सुरेश कुमार, डीसी माध्यमिक डीएस चौहान, डीसी बेसिक पुष्पेंद्र सिंह चौहान के साथ डायट प्रवक्ता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें