फोटो 10 महंगाई के विरोध में मार्च निकालते युवक कांग्रेस के पदाधिकारी। स्रोत संगठन
मैनपुरी। डीजल, पेट्रोल और गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में यूथ कांग्रेस ने विरोध मार्च निकाला। मंडी धर्मदास स्थित कार्यालय से मार्च की शुरू हुआ। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कचहरी रोड स्थित पेट्रोल पंप पर लोगों को टॉफी बांटकर अनूठे तरीके से विरोध दर्ज कराया।यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राहुल कठेरिया ने कहा कि मोदी सरकार में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है, जिससे आम जनता का जीवन अत्यंत कठिन हो गया है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. नगेंद्र सिंह यादव ने कहा कि मोदी सरकार धीरे-धीरे पेट्रोल और गैस के दाम बढ़ाकर जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही है। पूर्व शहर अध्यक्ष अजय दुबे ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से संसाधन महंगा हो रहा है।
इस दौरान अरविंद तिवारी, पीसी चतुर्वेदी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हिमांशू सैन, जीतू राठौर, गौरव दुबे, शैलू सक्सेना, शेखर पाल, प्रियांशु कठेरिया, राशिद सिद्दीकी, प्रियंका राठौर, पुनीत कुमार, सुरेश गुप्ता, शशि यादव आदि मौजूद रहे।