कुसमरा। चौकी क्षेत्र में मंगलवार दोपहर बकरी चराने के दौरान नहर में डूबी 10 वर्षीय बालिका का शव बुधवार सुबह करीब 18 घंटे बाद पुलिस को मिल गया। घटना के बाद से ही पुलिस, परिजन व गोताखोर बच्ची की तलाश कर रहे थे। घटना के बाद घर में मातम छाया है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।गांव हविलिया के रहने वाला इब्राहिम परिवार के साथ अहमदाबाद में रह कर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा है। 24 मई को वह अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए अपने पैतृक गांव हविलिया आया था। शादी के बाद मंगलवार दोपहर को 10 वर्षीय आसना गांव के कुछ बच्चों के साथ बकरियां चराने के लिए नहर किनारे गई थी। किसी तरह पैर फिसलने के बाद बच्ची नहर में डूब गई थी। इसके बाद से ही स्थानीय पुलिस, गोताखोर व परिजन तलाश कर रहे थे। बुधवार सुबह करीब छह बजे तरिहा रामनगर पुल के पास आसना का शव पानी में उतराता नजर आया। बच्ची के शव को पुलिस ने बाहर निकलवाने के बाद मोर्चरी भेजा।
-
रात भर नहर के पास उम्मीद लगाए बैठे रहे परिजन
10 साल की आसना नहर में डूब गई थी। पुलिस व गोताखोर तलाश कर रहे थे। नहर के पास मौत अंधेरा होते-होते अपने घरों की ओर चले गए। मगर आसना के माता-पिता रात भर नहर के पास ही उम्मीद लगाए बैठे रहे। सुबह जब आसना का शव मिला तो माता-पिता बिलख-बिलख कर रोने लगे।