फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सोमेश्वरनाथ मंदिर में 1़ 70 करोड़ से बनेगी यज्ञशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर में हो रहे जीर्णाेद्वार में यज्ञशाला का निर्माण कराया जाएगा। लोगो को परेशानी का सामना नही करना पड़ेगा। पर्यटन विभाग से सोमनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 1 करोड़ 70 लाख रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई थी। इस योजना के तहत मंदिर परिसर का कायाकल्प किया जाना है।
विज्ञापन

शुक्रवार को आचार्य देवेंद्र ने यज्ञशाला का पूजन किया। समाजसेवी सच्चिदानंद तिवारी ने मंदिर परिसर में बनने वाली यज्ञशाला का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि नगर के लोगों को पहले सामाजिक कार्यो, नवरात्र, यज्ञ जैसे आयोजन के लिए गेस्ट हाउस एवं धर्मशाला किराए पर लेने पडते थे। नगर पंचायत द्वारा कराए गए जीर्णाेद्धार में यज्ञशाला के निर्माण होने से लोगों को लाभ होगा। उनको धार्मिक कार्यो के लिए भटकना नही पड़ेगा। मंदिर सरवराकार सुशील चतुर्वेदी, रामजीत, सुनील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें