फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: टेट अनिवार्यता समाप्त होने तक जारी रहेगा विरोध

विज्ञापन
फोटो 21 जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव में काली पट्टी बांध प्रदर्शन करते शिक्षक-शिक्षिकाएं। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। सेवारत शिक्षकों पर टेट की अनिवार्यता के विरोध में जिले के शिक्षकों का प्रदर्शन लगातार जारी है। शुक्रवार को जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव में आयोजित जनगणना प्रशिक्षण के लिए पहुंचे शिक्षकों ने विरोध-प्रदर्शन किया। शिक्षकों का कहना था कि जब तक सेवारत शिक्षकों के लिए टेट अनिवार्यता को समाप्त नहीं किया जाता, तब तक विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक केपी सिंह के नेतृत्व में जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव पर शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर टेट अनिवार्यता के खिलाफ नारेबाजी की। जिलामंत्री एमपी सिंह ने बताया कि शिक्षकों में लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है और सरकार मूकदर्शक बनकर शिक्षकों के साथ लगातार धोखा कर रही है। जागीर ब्लॉक अध्यक्ष योगेश कुमार ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र का भविष्य निर्माता है। मांग की कि सरकार को तत्काल आरटीई एक्ट में संशोधन कर शिक्षकों का मानसिक शोषण रोकना चाहिए। लेखा परीक्षक राजपाल श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षकों की वर्षों की तपस्या का मोल सरकार 3 घंटे की एक परीक्षा से तौल रही है। ब्लॉक उपाध्यक्ष सर्वज्ञ दुबे ने कहा कि सरकार टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने का निर्णय अति शीघ्र ले। इस मौके पर ब्लॉक संगठन मंत्री आदेश प्रजापति, प्रणवीर,आदेश, प्रजापति, कृष्ण कांत, अनुपम तिवारी, अंकुर दुबे, अनामिका राठौर, रिचा यादव, पवनी सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें