फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: पत्नी के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप पर डाले, पति पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल (मैनपुरी)। वैवाहिक मतभेद के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी के आपत्तिजनक फोटो व वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल कर दिए। सीओ के आदेश पर थाना पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कस्बे के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता ने सीओ अजय सिंह चौहान को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बीती 11 मई को उसके पति ने सौ से अधिक परिचितों वाले एक व्हाट्सएप ग्रुप पर उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो पोस्ट कर दिए। साथ ही उस पर गंभीर चारित्रिक आरोप लगाते हुए झूठे मुकदमे में फंसाने की बात कही। पति ने ग्रुप में यह भी लिखा कि यदि उसके साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसके लिए पत्नी व उसके मायके वाले जिम्मेदार होंगे। सीओ ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें