किशनी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को शादी की पहली रात को पता चला कि जिसे वह ब्याह कर लाया है, वह मंगलामुखी है। घर की खुशियां सुगबुगाहट में बदल गईं, परेशान युवक ने थाना किशनी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित युवक ने बताया कि उसकी शादी थाना बिछवां क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ हुई थी, 25 मार्च को उसका शादी समारोह हंसी खुशी के साथ संपन्न हुआ। अगले दिन वह पत्नी को विदा कराने के बाद घर लेकर आया, घर में खुशी का माहौल था, मंगल गीत गाए जा रहे थे। दो दिन बाद 28 मार्च को उसे पता चला कि जिसे वह पत्नी बना कर लाया है, वह मंगलामुखी है। जानकारी होने के बाद युवक ने इस बारे में परिजन को बताया तो सभी परेशान हो गए। युवक ने थाने पहुंच कर आरोप लगाया कि ससुरालीजन ने उनसे यह बात छुपाई, धोखाधड़ी कर उसके साथ मंगलामुखी की शादी करा दी। मंगलामुखी अब अपने मायके में है और सारे जेवर नकदी भी अपने साथ ले गई है। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।