मैनपुरी। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी के गठन के बाद कार्यकर्ता इसका विरोध कर रहे हैं। रविवार को उत्तर मंडल की कार्यकारिणी ने जिला मुख्यालय पर पहुंचकर आरोप लगाया कि उनके कर्मठ पदाधिकारी को सम्मानजनक पद नहीं दिया है। उन्होंने इस संबंध में पार्टी को सामूहिक इस्तीफा दिया हॅै। वहीं, जिलाध्यक्ष का कहना है कि उनके संज्ञान में ये मामला नहीं है।
भाजपा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा अभी कुछ दिन पहले ही हुई है। इसके बाद से ही इसके खिलाफ कार्यकर्ता विरोध करने लगे हैं। रविवार को उत्तरी मंडल के अध्यक्ष दीपक चौहान अपनी कार्यकारिणी के साथ पार्टी के जिला मुख्यालय पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि उनके मंडल के निर्वतमान अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल ध्यानेंद्र सिंह उर्फ धीरू राठौर को टीम में सम्मानजनक स्थान नहीं मिला है। इससे मंडल की समस्त कार्यकारिणी विरोध कर रही हैं। ऐसी स्थिति में कार्य करना असंभव है। इसी कारण सभी अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। इसमें करीब 28 पदाधिकारियों ने अपना इस्तीफा दिया है।
मेरे संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं आया है। कार्यकारिणी का गठन नियमों के तहत हुआ है। सभी को उचित स्थान दिया गया है। ममता राजपूत, जिलाध्यक्ष, भाजपा