फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: पति की मौत के बाद संपत्ति हड़पने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। पति की मौत के बाद गांव धरमंगदपुर निवासी महिला के नाम आई संपत्ति को परिवार के लोगों ने हड़प लिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव धरमंगदपुर निवासी उपासना देवी ने बताया कि उनकी शादी आठ मार्च 2022 को राहुल कुमार के साथ हुई थी। उनके एक पुत्र है, पति चेन्नई की एक इंजीनियरिंग कंपनी में नौकरी कर रहे थे। 18 सितंबर 25 को पति की ह्दयगति रुकने के कारण मृत्यु हो गई। पति की मौत के बाद ससुराल के लोग मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान करने लगे। पति को जो सामान चेन्नई से शव के साथ आया था, वह सारा सामान जेठ ने ले लिया। पति के बैंक खातों से नरेंद्र पाल सिंह, जेठानी पुष्पा देवी, रविंद्र पाल, राखी देवी, आयुष उर्फ जीतू और सास सुमन देवी ने फर्जीवाड़े से 1.20 लाख रुपये निकाल लिए। पूछने पर उनकी पिटाई की गई। बच्चे को जान से मारने की धमकी दी गई। औरेया के बैंक में पति के खाते से 13.44 लाख रुपये भी निकाल लिए गए। पति के बाद उनके हिस्से में आई संपत्ति भी हड़पी जा रही है। नंद कुसुम लता जो कि पुलिस विभाग में कार्यरत है। उसे आठ लाख रुपये दिए थे। जब रुपये वापस मांगे तो उन्हें अपमानित किया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें