फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: श्रीदेवी मेले में आपत्तिजनक नृत्य करने का आरोप

विज्ञापन
फोटो 14 श्रीदेवी मेला के कादंबरी मंच पर अश्लील नृत्य करती युवती। स्त्रोत वीडियो ग्रेब
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के सबसे बड़े श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी के रंग मंच पर जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम होने चाहिए, वहां अश्लीलता परोसने का आरोप है। शुक्रवार रात को एक कार्यक्रम के बाद युवतियों की ओर से कुछ इसी तरह के अश्लील नृत्य पेश किए गए। इसके बाद नृत्य के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए।
विज्ञापन

नुमाईश मैदान में 18 मार्च से 17 अप्रैल तक के लिए जिले में श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मौजूद कादंबरी मंच पर रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाती है। शुक्रवार रात को शाम एक ग़ज़ल के नाम से एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें गायक सलीम मलिक और गायिका सरगम ने गजल की सुंदर प्रस्तुतिया दीं, जिसके बाद इसी मंच पर युवतियों की ओर से नृत्य प्रस्तुत किए गए। ऐसे में कई लोग कार्यक्रम को छोड़कर चले गए।

शुक्रवार रात को कादंबरी मंच पर हुए नृत्य के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जबकि शाम ए गजल कार्यक्रम का उद्घाटन करने के लिए अधिकारियों को बुलाया गया था। श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी के सचिव एसडीएम अभिषेक कुमार ने बताया कि अगर ऐसा कोई कार्यक्रम हुआ है तो उसकी जांच कराई जाएगी और जांच में तथ्य सही पाए जाने पर संयोजक को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें