फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहसी ही देश को दिला सकता है सुरक्षा : डीएम

विज्ञापन
फोटो 15 राजकीय इंटर काॅलेज में विचार व्यक्त करते जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह। स्रोत विभाग
विज्ञापन
मैनपुरी। राजकीय इंटर काॅलेज मैनपुरी के सभागार में शुक्रवार को महिला कल्याण विभाग के सहयोग से वीर बाल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में पहुंचे जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने छात्र-छात्राओं को वीर बाल दिवस के संबंध में जानकारी दी। विद्यालय में प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ। डीएम ने कहा कि निडर और साहसी व्यक्ति ही देश को सुरक्षा और सम्मान दिला सकता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह और मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने की। इसके साथ ही अतिथियों ने वीर बालक जोराबर और फतेहसिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं को निडर और निर्भीक होकर हर समस्या का सामना करना चाहिए। सीडीओ नेहा बंधु ने कहा कि सत्य के साथ टिके रहना भी साहस का परिचायक है। प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने कहा कि साहसी व्यक्ति ही समाज को एक नया रास्ता दिखा सकता है।
इस दौरान निबंध, भाषण, पोस्टर और कविता गायन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का संचालन अलका मिश्रा संरक्षण अधिकारी और कमल कुमार ने किया। इस मौके पर डीपीओ राजनाथ राम, स्वाति, जगदीश सिंह पाल, राकेश यादव, अमित कुमार, उमेश चंद्र यादव, नागेंद्र सिंह, बीएलशाक्य,गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें