फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: गणित आसान, भौतिक विज्ञान ने किया परेशान

विज्ञापन
फोटो 33 यूपी बोर्ड परीक्षा में एक केंद्र से परीक्षा देकर बाहर निकलतीं छात्राएं खुशी जताते हुए।
विज्ञापन
मैनपुरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाएं जिले में कड़ी निगरानी के बीच आयोजित की जा रही हैं। शुक्रवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल गणित और द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की परीक्षा आयोजित हुई। हाईस्कूल गणित का प्रश्नपत्र आसान रहा। जबकि इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान के सवालों ने परीक्षार्थियों के होश उड़ा दिए।
विज्ञापन

सुबह प्रथम पाली में हाईस्कूल गणित की परीक्षा में सुबह 8 बजे से सघन तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिया गया। परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित हुई। जनपदीय पर्यवेक्षक अमित कुमार और जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने किशनी और कुसमरा क्षेत्र के कॉलेजों का निरीक्षण किया। वहीं, सह जिला विद्यालय निरीक्षक रघुराज सिंह पाल ने प्रथम पाली में कुसमरा और द्वितीय पाली में घिरोर, रठेरा आदि क्षेत्र के स्कूलों का निरीक्षण किया। बीएसए के सदलदल प्रभारी दीपक कुमार ने भी प्रथम पाली में मैनपुरी और घिरोर क्षेत्र के स्कूलों का निरीक्षण किया। वहीं, सेक्टर मजिस्ट्रेट रवीश कुमार मिश्रा ने रामबेटी इंटर कॉलेज कुचेला, श्री आदर्श कृष्णा कॉलेज रठेर, भूपेंद्र सिंह चौहान इंटर कॉलेज और एसडी इंटर कॉलेज दौलतपुर का निरीक्षण किया।
हाईस्कूल की परीक्षा देकर बाहर निकली छात्रा रिया ने बताया कि गणित का प्रश्नपत्र आसान रहा। वहीं, छात्रा प्रिया ने बताया कि गणित का प्रश्नपत्र अधिक कठिन नहीं था। भौतिक विज्ञान की परीक्षा देकर बाहर निकले छात्र आशीष कुमार ने बताया कि प्रश्नपत्र कठिन था। छात्र आयुष ने बताया कि भौतिक विज्ञान में सवाल कठिन थे, जिनका जवाब देने में परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें