बरनाहल। गांव इकहरा में ग्राम समाज की जगह में खूंटा गाड़ने के विवाद में दो पक्ष के लोगों के बीच जमकर लाठी-डंडा चले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लाेगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
थाना क्षेत्र के गांव इकहरा में ग्राम सभा की कुछ जमीन पड़ी है। जिस पर गांव के कुछ लोग अपने अपने पशुओं को बांधते आ रहे हैं। रविवार को सोनू ने अपनी भैंस बांधने के लिए वहां खूंटा गाड़ लिया। इसी बात पर पड़ोसी अंकित कुमार ने वहां आकर विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्ष के लोगों के बीच गाली-गलौज होने लगी। जमकर लाठी डंडा चले। मारपीट में दोनों पक्ष के लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके से देवेंद्र कुमार, सोनू दूसरे पक्ष से नीतेश कुमार, अंकित कुमार को गिरफ्तार किया। सभी के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई की गई।