फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: डायरिया और उच्च रक्तचाप से पीड़ित दो मरीजों ने तोड़ा दम

विज्ञापन
फोटो 25 जिला अस्पताल में भर्ती मरीज। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के बीच जिले में मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। डायरिया, बुखार, के साथ ही ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में जिला अस्पताल पहुंचे डायरिया और ब्लड प्रेशर के दो मरीजों की मौत हो गई।
विज्ञापन

महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल की ओपीडी में बृहस्पतिवार को विभिन्न बीमारियों के 967 मरीजों ने इलाज लिया है। इनमें अधिकांश मरीज गर्मी जनित बीमारियों से पीड़ित थे। कोतवाली क्षेत्र के नगला कबर निवासी शबा बानो (65) पत्नी छिद्दू अली पिछले कुछ समय से डायरिया से पीड़ित थीं।
परिजन उनका एक निजी डॉक्टर से उपचार करा रहे थे। बुधवार की रात गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला गाड़ीवान निवासी संजय कुमार यादव (40) उच्च रक्तचाप से पीड़ित थे। उनका परिजन एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। बृहस्पतिवार को उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दोपहर डेढ़ बजे के करीब उनकी मौत हो गई। सीएमएस डॉ. धर्मेंद्र कुमार का कहना था कि दोनों ही मरीजों को गंभीर हालत में ही अस्पताल लाया गया था उन्हें हर संभव उपचार दिया गया। लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें