फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: कालिंदी की लेट-लतीफी से यात्री परेशान, 10 घंटे देरी से पहुंची ट्रेन

विज्ञापन
फोटो 17 रेलवे स्टेशन पर खुले में इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। कोहरे के चलते यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के लोगों को परेशानी हो रही है। सर्दी के बीच यात्रियों को घंटों ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है। प्रयागराज से चलकर भिवानी जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस रात 11:20 बजे के स्थान पर रविवार को सुबह 9:24 बजे मैनपुरी स्टेशन पहुंची। 10 घंटे की देरी से पहुंची ट्रेन के लिए यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


सर्दी बढ़ने के साथ पिछले कई दिनों से कोहरे ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित किया है। कोहरे के कारण लोगों की समस्याएं बढ़ती जा रही है। घने कोहरे में दृष्टता कम होने के कारण ट्रेनों के पहियों पर ब्रेक लगा है। मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर एकमात्र नियमित कालिंदी एक्सप्रेस का ठहराव है। पिछले करीब दस दिनों से कोहरे के कारण ट्रेनों के देरी से पहुंचने से यात्रियों को परेशानी हो रही थी। प्रयागराज से चलकर भिवानी जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय रात 11:20 बजे के स्थान पर रविवार को सुबह 9:24 बजे मैनपुरी जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन के 10 घंटे चार मिनट की देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, भिवानी से चलकर प्रयागराज जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस रविवार को अपने निर्धारित समय से तीन घंटा 41 मिनट की देरी से मैनपुरी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें