फोटो 24 शहर के लेनगंज स्थित दुकान पर रखीं दाले। संवाद
- फोटो : भिनगा में आयोजित बैठक में मौजूद संगठन के पदाधिकारी।
मैनपुरी। सहालग के बाद दालों के दामों के गिरावट से ग्राहकों को राहत मिली है। बाजार में आवक बढ़ने और नया स्टॉक आने के बाद दाम कम हुए हैं। दालों के दामों में पिछले एक महीने के अंदर 10 से 30 रुपये तक की कमी आई है।
पिछले दिनों दालों के बढ़े दामों ने ग्राहकों की चिंता को बढ़ाया था। लेकिन अब सहालग खत्म होने और बाजार में दालों का नया स्टॉक आने से इसके दामों में गिरावट आई है। पिछले एक महीने में अरहर, चना, मसूर, काली मलका, उदर और मूंग दाल 10 से 30 रुपये तक सस्ती हुई है। दालों के दामों में कमी आने से रसोई का बजट सुधरने लगा है। शहर के लेनगंज के दुकानदार अर्जुन गुप्ता ने बताया कि पिछले महीने से दालों के दामों में गिरावट आई है। पिछले दिनों दाम बढ़े होने के कारण इसकी खरीदारी में भी असर पड़ा था। लेकिन अब सभी प्रकार की दालों में करीब 10 से 30 रुपये तक की गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि बाजार में नया स्टॉक के कारण दाम में गिरावट आने से लोगों को राहत मिली है।