फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: 1 घंटे 12 मिनट की देरी से पहुंची कालिंदी एक्सप्रेस

विज्ञापन
फोटो 2 मैनपुरी जंक्शन रेलवे स्टेशन। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
मैनपुरी। कालिंदी एक्सप्रेस की लेट-लतीफी ने एक बार फिर से यात्रियों की परेशानी को बढ़ा दिया है। प्रयागराज से चलकर भिवानी को जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से एक घंटे 12 मिनट की देरी से मैनपुरी स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन

मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर नियमित कालिंदी एक्सप्रेस अप और डाउन का ठहराव है। कालिंदी एक्सप्रेस 14117 प्रयागराज से चलकर भिवानी को जाती है। ट्रेन का मैनपुरी जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचने का समय रात 11:20 बजे निर्धारित है। सोमवार की रात कालिंदी एक्सप्रेस 11:20 बजे स्थान पर रात 12:32 बजे मैनपुरी स्टेशन पहुंची। ट्रेन के एक घंटे से भी अधिक समय की देरी के कारण यात्रियों को परेशानी हुई।
कालिंदी एक्सप्रेस के करीब एक घंटा देरी से पहुंचने के कारण दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। बता दें कि स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते यात्रियों के बैठने के व्यापक इंतजाम नहीं हैं। स्टेशन अधीक्षक एचएस मीणा ने बताया कि सोमवार की रात प्रयागराज से चलकर भिवानी जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस करीब एक घंटा देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें