फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: चिरकुला नृत्य से महिला कलाकारों ने जीता दिल

विज्ञापन
फोटो 13 कादंबरी रंगमंच पर चिरकुला नृत्य की प्रस्तुति देतीं कलाकार। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। श्रीदेवी मेला और ग्राम सुधार प्रदर्शनी के कादंबरी रंगमंच पर शुक्रवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत एक शाम श्रीराधा-कृष्ण के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कलाकारों ने बृज की छटा बिखेरी। राजस्थानी चिरकुला नृत्य ने वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने किया। संयोजक कन्हैया लाल धूसिया और सौरभ जैन ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में आध्या साहा को सम्मानित किया गया।
भगवान श्रीगणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मथुरा, वृंदावन, हाथरस और राजस्थान के कलाकारों ने बृज संस्कृति को मंच पर जीवंत कर दिया।
भगवान श्रीराधा-कृष्ण के स्वरूप में सजे कलाकारों की प्रस्तुतियां देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। मयूर नृत्य और फूलों की होली ने अद्भुत छटा बिखेरी। इस दौरान एसपी सिटी अरुण कुमार, सीओ संतोष कुमार सिंह, आरआई देवांशु गंगवार, डॉ़ सुमंत गुप्ता, अशोक गुप्ता पप्पू, सुरेशचंद्र बंसल बीनू, नगर पंचायत अध्यक्ष बेवर सरितकांत भाटिया, संजीत गौड़, घनश्याम दास गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें