फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: जागीर हंटर्स ने सुल्तानगंज डायनामाइट को नौ विकेट से हराया

विज्ञापन
फोटो 33 राहुल यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान करते संतोष कमल। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
मैनपुरी। क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर मैनपुरी टीचर्स प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है। लीग में शनिवार की शाम खेले गए मैच में जागीर हंटर्स ने सुल्तानगंज डायनामाइट को नौ विकेट से हराया।सुल्तानगंज डायनामाइट ने बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाए। नीरज यादव ने 33, राहुल और अनिल ने 22-22 रनों की पारी खेली। जागीर हंटर्स के राहुल ने चार और राजू ने दो विकेट लिए। जागीर हंटर्स ने 10 ओवर में एक विकेट खोकर 134 रन बनाकर मैच जीत लिया। दीपू ने 58, शिवांक ने 25 और अनूप ने 13 रनों की पारी खेली। सुल्तानगंज के सुधीर को एक मात्र विकेट प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

जागीर हंटर्स के राहुल यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार संतोष कमल ने प्रदान किया। मैच में अंपायरिंग रवि सिंह और रवि कुमार ने, स्कोरिंग नितिन मुकेश और दीपक पांडेय ने की। मैच का आंखों देखा हाल ऋषि चौहान और दीपचंद्र ने सुनाया। इस दौरान सतीश, राहुल, सचिन, पवन, अनुरुद्ध, कुल प्रताप, नमन तिवारी, राम दीक्षित, जेपी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें