फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सोलर पैनल लगवाने के नाम पर व्यापारी से तीन लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा। चौकी क्षेत्र के रहने वाले एक प्रतिष्ठित व्यापारी से सोलर पैनल लगवाने के नाम पर तीन लाख रुपये की ठगी कर ली गई। जानकारी होने के बाद पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है, पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बा कुसमरा निवासी अक्षय तिवारी का सदर बाजार में पुष्पदीप कलेक्शन के नाम से प्रतिष्ठान है। बताया कि प्रतिष्ठान में 10 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाने के लिए हीरापुर निवासी आनंद शर्मा के माध्यम से प्रवेश प्रजापति से बात की थी। पैनल लगवाने की बात 20 लाख रुपये में तय हुई थी। प्रवेश ने सात अप्रैल को प्रतिष्ठान पर आकर एडवांस मांगा। उन्होंने अलग-अलग खातों में तीन लाख रुपये का भुगतान कर दिया। तीन लाख रुपये लेने के बाद अभी तक सोलर पैनल नहीं लगाया गया। मध्यस्थता करने वाले आनंद भी कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। उनके साथ ठगी की गई है। कुसमरा चौकी पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें