फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: अस्थमा और हार्ट के मरीजों की बढ़ रही दिक्कतें, तीन की मौत

विज्ञापन
फोटो 8 जिला अस्पताल में भर्ती मरीज। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। पिछले 36 घंटों में जिले में हृदयाघात और अस्थमा के मरीजों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। इस दौरान हृदयाघात से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सांस लेने में तकलीफ के चलते एक अन्य मरीज ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

लगातार बारिश और उमस के कारण तापमान में हो रहे बदलाव से ब्लड प्रेशर और हृदयाघात का खतरा बढ़ गया है। थाना कोतवाली क्षेत्र के मलिकमील कॉलोनी निवासी राका कुमारी (48) को मंगलवार रात अचानक हृदयाघात पड़ा। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसी प्रकार, शहर के आगरा रोड निवासी विजय कुमार (55) को बुधवार सुबह हृदयाघात हुआ। गंभीर हालत में महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।

इसके अलावा, केशव सिंह (75) को पिछले कुछ दिनों से अस्थमा की शिकायत थी और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। निजी डॉक्टर से उपचार कराने के बाद भी जब उनकी हालत नहीं सुधरी, तो परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. राज सिंह ने बताया कि बरसात के मौसम में नमी और ऑक्सीजन की कमी के कारण हृदयघात और अस्थमा अटैक का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने सलाह दी कि ऐसे में अस्थमा और हृदय रोगियों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी बताया कि तीनों ही मरीजों को अस्पताल लाने के समय उनकी मृत्यु हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें