फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बेवर के नगला पैंठ में पागल कुत्ते ने तीन लोगों पर किया हमला

विज्ञापन
फोटो 12 जिला अस्पताल में भर्ती गिरीश चंद्र। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना बेवर क्षेत्र के गांव नगला पैंठ में मंगलवार की देर शाम एक पागल कुत्ते ने उत्पात मचाया। कुत्ते ने तीन लोगों और पांच जानवरों पर हमला किया, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। एक व्यक्ति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

घटना मंगलवार शाम करीब 4 बजे की है, जब गांव नगला पैंठ में एक पागल कुत्ता घूम रहा था। कुत्ते ने पहले गांव के गिरीश चंद्र और अन्य लोगों के जानवरों पर हमला किया। जानवरों को बचाने पहुंचे गिरीश चंद्र और अन्य ग्रामीण जब कुत्ते की ओर बढ़े, तो कुत्ता उन पर भी हमलावर हो गया। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, कुत्ते ने गिरीश चंद्र को गिरा लिया और कई जगह काट डाला।
आक्रोशित ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से कुत्ते का सामना करने की कोशिश की, लेकिन कुत्ते ने दो अन्य लोगों पर भी हमला कर दिया। इसके बाद, ग्रामीणों ने मिलकर कुत्ते को चारों ओर से घेर लिया और उसे मार डाला। ग्रामीणों का कहना था कि पागल कुत्ते से बच्चों को बड़ा खतरा था, इसलिए मजबूरी में उसे मारना पड़ा। गिरीश चंद्र को गंभीर अवस्था में ग्रामीणों द्वारा बुधवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें