फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: थ्रेशिंग मशीन के कटर में फंसा युवक, मौत

विज्ञापन
फोटो 4 ​शिवम का फाइल फोटो
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र के गांव नगला आशा में रविवार शाम गेहूं की मड़ाई करने दौरान 18 वर्षीय युवक कटर में फंस गया और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

औंछा क्षेत्र के गांव नगला आशा के रहने वाले सत्यदेव यादव रविवार को अपने खेत पर गेहूं की मड़ाई करवा रहे थे। उनका 18 वर्षीय पुत्र शिवम भी रविवार दोपहर घर से करीब 500 मीटर दूर स्थित खेत पर गया था, दोपहर करीब तीन बजे तक गेहूं की मड़ाई हो चुकी थी, शिवम ने बचे हुए गेहूं के अवशेष थ्रेसर में डाल दिए और पैर से सरकाने लगा। तभी उसका पैर फिसल गया और वह थ्रेशर में लगे कटर की चपेट में आ गया। उसकी चीख सुनकर जब तक वहां मौजूद लोग मदद के लिए आए। तब तक उसका आधे से अधिक शरीर कटर में जा चुका था। थ्रेशर बंद कर शिवम को काफी देर मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकी थीं।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक चंद्रपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें