फोटो1 चोरी की घटना के बाद खुले बक्से में पड़े खाली डिब्बे। संवाद
- फोटो : samvad
औंछा। थाना क्षेत्र के गांव पड़रिया में चोरों ने एक मकान के ताले तोड़ कर लाखों के जेवर नकदी चोरी की वारदात अंजाम दी। मंगलवार को चोरी की जानकारी हो सकी, जिसके बाद गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
गांव पड़रिया के रहने वाले आशीष कुमार ने बताया कि वह दिल्ली में रह रहे हैं। गांव स्थित घर में रह रही पत्नी बीमार होने की वजह से 13 जुलाई को घर में ताला लगाकर घर चली गई थी। मंगलवार को जब पत्नी घर वापस लौटी तो देखा कि मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो कमरे खुले थे, अलमारी और बक्सों का काफी सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। चोर सोने की चेन, दो अंगूठी, पायल सहित करीब तीन लाख रुपये का जेवर चुरा ले गए हैं। घटना की जानकारी होने के बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए। यूपी 112 के पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखे हैं, वारदात के खुलासे के प्रयास शुरू कर दिए हैं।