फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीए की नीतियों को जनता तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : तेज प्रताप

विज्ञापन
फोटो 40 सपा कार्यकर्ताओं में जोश भरते सपा विधायक तेजप्रताप यादव। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
मैनुपरी। सपा विधायक करहल तेजप्रताप सिंह यादव ने कहा है कि सपा कार्यकर्ताओ की मेहनत की ही देन है कि भाजपा के लोग एसआईआर के नाम पर बेईमानी नहीं कर पा रहे हैं, सपा के सजग प्रहरी भाजपा की हर चाल पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पीडीए की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का कार्य करें। सपा विधायक ने नगर के मैनपुरी रोड स्थित डाॅ. योगेश कठेरिया के प्रतिष्ठान पर आयोजित बैठक में कहा कि सपा कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारी कर लें। सपा की पीडीए नीतियों को जन-जन पहुचाएं। एसआईआर अभियान को लेकर भी सजग रहें। उन्होने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से कटने न पाए।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष आलोेक शाक्य ने कहा कि सपा के कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। इस मौके पर रामनरायन बाथम, रामशरन यादव, खुमान सिंह वर्मा, अहमद अली, तौसीफ खान, सुखवीर सिंह यादव, उपदेश यादव, गोपालदास लोधी, रावल सिंह यादव, योगेश कठेरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें