फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: भाजपा ने सरकार बनाकर वादे नहीं किए पूरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरनाहल। करहल के सपा विधायक तेज प्रताप यादव ने शुक्रवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा ने सरकार में आने से पहले जनता को सुनहरे सपने दिखाए। जनता से हजारों वादे किए। किसानों की आय दोगुनी, नौजवानों को दो करोड नौकरी के वादे किए। जो आज तक पूरे नहीं हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश की जनता को ठगने का काम किया है। लेकिन अब जनता जान चुकी है। आने वाले विधान सभा चुनाव में जनता भाजपा को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। उन्होंने क्षेत्र के कई गांवों में निजी कार्यक्रमों में भाग लिया। गुजूपुर, विनायकपुर, सलूकनगर, प्रहलादपुर, मान्धाता, बीनेपुर में कार्यकर्ताओं से बात की। नेम सिंह, सुनील कुमार, कमलजीत सिंह, सत्येंद्र सिंह, यदुवीर सिंह, अनी यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें