फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: तकनीकी शिक्षा के लिए छात्रों को किया जा रहा है जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। राष्ट्र निर्माण में तकनीकी शिक्षा का महत्वपूर्ण स्थान है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए जनपद मैनपुरी में पॉलीटेक्निक चलो अभियान संचालित किया जा रहा है। यह अभियान विद्यार्थियों में जागरूकता उत्पन्न करने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए प्रेरित कर रहा है।
विज्ञापन

राजकीय पॉलिटेक्निक मैनपुरी के प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने बताया कि अभियान के अंतर्गत शिक्षकों और विशेषज्ञों की टीम विभिन्न विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों से संवाद स्थापित कर रही है। कक्षा 10 और 12 पास करने वाले छात्र-छात्राओं को तकनीकी शिक्षा के महत्व, स्वरोजगार एवं रोजगार के विभिन्न अवसरों की जानकारी दे रही रही है। इसका सकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पॉलीटेक्निक शिक्षा की ओर आकर्षित हो रहे हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है, जबकि प्रवेश परीक्षा 15 मई से 22 मई के बीच प्रस्तावित है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://jeecup.admissions.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें