फोटो 27 लखनऊ में सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रमाणपत्रों के साथ मैनपुरी के शिक्षक। स्रोत शिक्षा
मैनपुरी। लक्ष्मीबाई मेमोरियल स्कूल सेक्टर 14 इंदिरा नगर लखनऊ में रविवार को प्रदेश स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। प्राचार्य कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन (सीटीई) प्रयागराज की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के आठ शिक्षकों का सम्मानित किया गया।
प्रदेश भर से जिन विद्यालयों से राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में पांच या पांच से अधिक छात्र -छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है उन विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया था। फरवरी माह में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में जनपद से 131 छात्र छात्रा सफल हुए थे। जिनमें जनपद में सर्वाधिक नौ कंपोजिट विद्यालय नाहिली घिरोर , सात उच्च प्राथमिक ब्योंति कटरा जागीर, सात कंपोजिट विद्यालय देवामई मैनपुरी, छह नगला गहियर जागीर , छह उच्च प्राथमिक विद्यालय एलाऊ जागीर , पांच कंपोजिट विद्यालय शिवसिंहपुर जागीर, पांच कंपोजिट विद्यालय पहाड़पुर इलाबांस किशनी, पांच छात्र-छात्रा कंपोजिट विद्यालय कसौली बरनाहल से चयनित हुए थे।
रविवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महेंद्र प्रताप सिंह कंपोजिट विद्यालय नाहिली घिरोर , अवधेश कुमार उच्च प्राथमिक विद्यालय ब्योंतिकटरा जागीर, अरविंद कुमार कंपोजिट विद्यालय देवामई मैनपुरी, कौशल किशोर कंपोजिट विद्यालय गहियर जागीर, मनोज कुमार उच्च प्राथमिक विद्यालय एलाऊ जागीर , वेदराम कंपोजिट विद्यालय शिवसिंहपुर जागीर , पवन कुमार कंपोजिट विद्यालय पहाड़पुर इलाबांस किशनी , जितेंद्र सिंह कंपोजिट विद्यालय कसौली बरनाहल को सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान पूर्व शिक्षा निदेशक डॉ. विक्रम सर्वेद्र सिंह बहादुर , अनिल भूषण चतुर्वेदी निदेशक परीक्षा नियामक प्राधिकरण , प्रताप नारायण सिंह निदेशक मनोविज्ञान शाला प्रयागराज ने प्रदान किया।