फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: एसएम कोल्ड की टीम ने जीता फाइनल मुकाबला

विज्ञापन
फोटो 16 ट्रॉफी के साथ मौजूद एसएम कोल्ड की टीम। संवाद
विज्ञापन
कुसमरा। रामलीला मैदान पर चल रहे संजू ठाकुर स्मृति क्रिकेट मुकाबले के अंतिम दिन का फाइनल मुकाबला डेक्कन चार्जर्स और एसएम कोल्ड के मध्य खेला गया। इसमें एसएम कोल्ड की टीम ने जीत हासिल की। मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार ऋषभ को दिया गया।
विज्ञापन

एसएम कोल्ड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। डेक्कन चार्जर्स की टीम ने ऋषभ चौहान के 30 रन की मदद से 12. 3 ओवर में महज 90 रन ही बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएम कोल्ड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ऋषभ और आमिर ने बेहतरीन गेंदबाजी की। लेकिन एसएम कोल्ड की तरफ से शंकर मिश्रा ने 37 रन बनाकर एक छोर संभाल कर रखा और अपनी टीम को जीत दिलवा दी।
आदित्य पांडेय द्वारा मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार ऋषभ को दिया गया। मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट का पुरस्कार अनुज यादव तथा बेस्ट फील्डर का पुरस्कार केशव चौहान को दिया गया। शरद ठाकुर,ऋषभ चौहान, अंबर तिवारी, ऋतिक पांडेय, गोलू ठाकुर, अंशू यादव, जौंटी पाल, पवनेश यादव मौजूद रहे। कमेंट्री रामजी गुप्ता ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें