फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: धूप निकली तो लोगों को मिली सर्दी से राहत

विज्ञापन
फोटो 41 शहर के एक पार्क में खेलते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। मौसम ने लोगों को राहत दी है। शनिवार को सुबह से ही मौसम साफ हुआ। धूप निकली तो लोग अपने घरों से बाहर निकले। शहर में लोगों ने बच्चों सहित पार्कों में पहुंचकर मौसम का आनंद लिया। सर्दी के कारण जिन पार्कों में अभी तक सन्नाटा रहता था धूप निकलने पर पार्क लोगों से गुलजार दिखे। शनिवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 7 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से कड़ाके की सर्दी के साथ गलन से लोग परेशान थे। शनिवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा तो धूप निकली। धूप निकलने से लोगों ने गलन से राहत महसूस की। शहर के पार्क जो काफी दिनों से वीरान नजर आ रहे थे लोगों से गुलजार दिखे। शहर के लोहिया पार्क, फूलबाग सहित सभी पार्कों में लोगों को बच्चों सहित आनंद लेते हुए देखा गया। बच्चों ने पार्कों में पहुंचकर खेल खेले। बुजुर्ग लोग पार्कों में धूप में लेटे हुए भी देखे गए। हालांकि शाम होते- होते फिर से मौसम ठंडा हो गया। शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहेगा। सुबह-शाम कुछ कोहरा रहेगा दिन के समय धूप नजर आएगी। उन्होंने बताया कि न्यूनतम के साथ उच्चतम तापमान में भी सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें