फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: मेन्यू के अनुसार भोजन न मिलने पर न्यायिक समिति नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला जज रूपेश रंजन के आदेश पर गठित समिति में शामिल न्यायिक अधिकारियों ने सोमवार को राजकीय शिशु गृह आगरा का निरीक्षण किया। सूचना देने के बाद भी अधीक्षक आधा घंटा की देरी से शिशु गृह पहुंचे। निरीक्षण के दौरान मेन्यू के अनुसार भोजन न मिलने पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

अपर जिला जज विष्णु कुमार मिश्रा ने एफटीसी जज कुलदीप सिंह, विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नूतन चौहान के साथ सोमवार को आगरा के शिशु गृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान न्यायिक अधिकारियों को अधीक्षक बेटा सिंह अनुपस्थित मिले। स्टाफ द्वारा फोन कर सूचना देने के बाद भी वह आधा घंटा की देरी से पहुंचे तो अधिकारियों ने नाराजगी जताई।
अधीक्षक ने बताया कि बाल गृह में मैनपुरी के दो बच्चे संरक्षित हैं। रुद्र नाम के बच्चे को आंखों से दिखने में समस्या है और दौरे भी पड़ते हैं। आरजू नाम की बच्ची के स्वास्थ्य की जांच की गई तो वजन कम मिला। जिस पर दोनों बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराने की बात कही गई।
विज्ञापन

परिसर में खराब पड़े सीसीटीवी कैमरे ठीक कराने, स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने और मीनू के अनुसार बच्चों को भोजन न मिलने नाराजगी जताई। अधिकारियों ने अधीक्षक को व्यवस्थाएं सुधारने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें