फोटो 49 भोगांव तहसील में रजिस्ट्री करने पहुंचे किसान साथ में अधिकारी। स्रोत विभाग
- फोटो : आजमगढ़पुरवा में वन विभाग के पिंजरे में कैद तेंदुआ।
मैनपुरी। जनपद के बहुप्रतीक्षित दक्षिणी बाईपास के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य तेज हो गया है। बुधवार को 10 किसानों ने भोगांव तहसील में पहुंचकर अपनी जमीन की रजिस्ट्री कराई।
मैनपुरी शहर में लगने वाले जाम को देखते हुए बाईपास का निर्माण कराया जा रहा है। प्रशासन ने किसानों से संपर्क कर भूमि अधिग्रहण को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। दक्षिणी बाईपास के दायरे में भोगांव तहसील की 10 ग्राम पंचायत शामिल हैं। इन ग्राम पंचायतों की भूमि का अधिग्रहण बाईपास के निर्माण के लिए किया जाना है।
तहसीलदार भोगांव गौरव कुमार ने बताया कि दक्षिणी बाईपास के लिए लगातार रजिस्ट्री कराई जा रही है। बुधवार को गांव सिवाई भदौरा, अजीतगंज और राजलपुर के किसानों ने रजिस्ट्री की। इनमें रामौतार लोधी, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार, खुशीराम, रुबी देवी, श्यामबिहारी, प्रेमबिहारी, रामबिहारी, नरेश सिंह और गिरंद सिंह शामिल थे।
अभी तक कुल 14 लोगों ने जमीन की रजिस्ट्री करवा दी है। शेष गांवों के किसानों की जमीन के लिए भी किसानों से संपर्क किया जा रहा है। सहायक अभियंता मोहम्मद जकी खान और अवर अभियंता मुकेश यादव ने राजस्व टीम के साथ किसानों से मिलकर सहमति पत्र भरवाए। उन्होंने बताया कि जिन किसानों की जमीन बाईपास के चिह्नांकन क्षेत्र में आ रही है। वह अब उन खेतों में अगली फसल की बुवाई न करें।