फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: फॉर्म भरने, मैपिंग होने के बाद भी कच्ची मतदाता सूची में नाम नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। एसआईआर की प्रक्रिया लोगों के लिए अपना वोट बचाने की चुनौती बन गई है। बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा दिए गए फॉर्म को भरकर 2003 की सूची से भाग संख्या व क्रम संख्या भरकर बीएलओ को देने और बीएलओ द्वारा सॉफ्टवेयर पर मैपिंग करने के बाद भी मतदाता का नाम सूची से गायब हो गया। पीड़ित मतदाता अब अपने वोट को लेकर जद्दोजहद कर रहा है।
विज्ञापन

एसआईआर की प्रक्रिया का पालन करने के बाद भी वोट कट जाने को लेकर मतदाता में आक्रोश है। उन्होंने जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है। पहले से ही एसआईआर की प्रक्रिया पर विपक्षी पार्टियां संदेह जताते हुए उंगली उठा रही हैं। एसआईआर की प्रक्रिया का पालन करने के बाद भी मतदाता का सूची से नाम गायब हो गया।
अनीश कुमार पुत्र हुकुम सिंह निवासी काजीटोला ने बताया कि उन्होंने अपने बूथ लेवल अधिकारी हरिशंकर को उनके द्वारा दिए गए फॉर्म को उनकी विधानसभा भोगांव 320 के मतदेय संख्या 157 पर क्रम संख्या 27 के साथ भरकर दिया था। बूथ लेवल अधिकारी द्वारा सॉफ्टवेयर पर ऑनलाइन मैपिंग भी की गई, लेकिन छह जनवरी को आई ड्राफ्ट मतदाता सूची में उनका नाम गायब है। पीड़ित अनीश ने बताया कि उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी से जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें