फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: भगवान शिव की पालकी को कंधों पर उठाकर शहर भ्रमण

विज्ञापन
फोटो 27 पालकी यात्रा में विंटेज कार पर सवार भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती के स्वरुप। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। श्री शिव बरात महाकाल कमेटी के तत्वावधान में महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पालकी यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पालकी को कंधों पर उठाकर शहर का भ्रमण कराया। सुंदर झांकियों और विंटेज कार पर सवार भगवान शिव-पार्वती जी के स्वरूपों ने मन मोह लिया।
विज्ञापन

शहर के ओम भंडार गली स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर से पूजन के बाद यात्रा की शुरुआत हुई। यात्रा में दस से अधिक सुंदर झांकियां और रोड शो शामिल रहे। बीच में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की पालकी को अपने कंधों पर उठाकर बम-बम भोले का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा में बैंड-बाजे के साथ बजते भजनों ने माहौल को भक्तिमय बनाया।
पालकी यात्रा बड़ा चौराहा, कृष्णा टाॅकिज रोड, मोहल्ला कटरा, मदार दरवाजा, देवी रोड, घंटाघर चौक, लेनगंज, सिटी पोस्ट ऑफिस आदि प्रमुख मार्गो से होती हुई मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान प्रवीन दीक्षित, दीपक दीक्षित, शिवम मिश्रा, राजू वर्मा, गौरव कुमार, अमित जौहरी, रामजी दीक्षित, राजू गुप्ता, राजू सक्सेना, अभिषेक चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें