फोटो 7 गड्ढा भरवाने के लिए प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
किशनी। विकासखंड किशनी क्षेत्र के मनिगांव मार्ग पर गहरा गड्ढा लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। कभी भी इस गड्ढे से किसी हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता है। परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर गड्ढे को भरवाने की मांग की है।कुसमरा मार्ग स्थित डांडी भट्टा से एक मार्ग गांव मनिगांव के लिए डामरीकरण मार्ग बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार मरम्मत का कार्य हो चुका है। लेकिन घटिया सामग्री प्रयोग होने से मार्ग ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाता है। इसी मार्ग पर एक लगभग 4 से 5 फुट का गहरा गड्ढा भी हो गया है। किसी भी दिन इस गड्ढे से कोई हादसा हो सकता है।
ग्रामीणों का कहना है कि सबसे ज्यादा खतरा मार्ग पर हर रोज निकलने वाले स्कूली बच्चे व स्कूली वाहनों को लेकर बना हुआ है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर गड्ढे को भरवाने की मांग की है। रोहित, विनय प्रताप, शिवप्रताप, जितेंद्र शाक्य, सतेंद्र चौहान मौजूद रहे।