फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: कार की चपेट में आकर वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। गांव नगला फत्ते के पास पशु चराने गए वृद्ध को शुक्रवार शाम मार्ग से गुजर रही कार ने चपेट में ले लिया। हादसे में वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा।थाना क्षेत्र के नगला फत्ते निवासी 58 वर्षीय राम अवतार सिंह शुक्रवार शाम को अपने खेत में पशुओं को चराने के लिए ले गए थे। कुछ देर बाद वह घर वापस लौट रहे थे, वह सड़क किनारे खड़े थे, तभी घिरोर की ओर से आ रही कार ने चपेट में ले लिया। कार की चपेट में आए वृद्ध काफी दूर तक घसीटते हुए चले गए। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जब तक मौके पर पहुंचे, तब तक चालक कार को लेकर भाग चुका था। वृद्ध का लहूलुहान शव सड़क पर पड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवाया, पुलिस टक्कर मार कर भागी कार व चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें