फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: दन्नाहार के दुग्ध अवशीतन केंद्र में 5 लाख का गबन

विज्ञापन
विज्ञापन
दन्नाहार। थाना क्षेत्र स्थित एक दुग्ध अवशीतन केंद्र में करीब पांच लाख रुपये का हेरफेर सामने आया है। जोनल मैनेजर की जांच में यह खुलासा हुआ। इसके बाद केंद्र के कुछ कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

मैसर्स कुमार मिल्क प्रोडक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड, आगरा रोड के जोनल मैनेजर अभी कुमार ने बताया कि केंद्र पर ग्रामीण दुग्ध संग्रह केंद्रों से दूध लाकर ठंडा किया जाता है। फिर इसे प्रोसेस प्लांट को भेजा जाता है। सेंटर इंचार्ज ने उन्हें दूध की मात्रा और रिकॉर्ड में गड़बड़ी की जानकारी दी थी। जांच करने पर पता चला कि केमिस्ट राजवीर सिंह, वेइंग क्लर्क अखिलेश कुमार और हेल्पर मोनू ने धोखाधड़ी की है। इनके साथ नगला मिंते के ग्रामीण सेवा प्रदाता विपिन कुमार और नगला पाल के प्रेम किशोर भी शामिल थे। ये लोग दूध की तौल करते समय कंप्यूटर में दूसरे कोड का दूध फीड करते थे। इससे कृत्रिम रूप से दूध का वजन बढ़ जाता था। कंपनी से मिलने वाले रुपये को वे आपस में बांट लेते थे।
अभी कुमार की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी जांच शुरू कर दी है। आरोपियों में केमिस्ट, वेइंग क्लर्क और हेल्पर शामिल हैं। दो ग्रामीण सेवा प्रदाताओं के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें