फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: ई-रिक्शा पलटने से पांच बच्चे घायल, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना भोगांव क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम एक ई-रिक्शा पलट गया। इस दुर्घटना में उसमें सवार पांच बच्चे घायल हो गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। घायल बच्चों को उपचार के लिए सीएचसी बेवर भेजा गया।
विज्ञापन



हसनपुर मल्लमाई रेलवे क्रॉसिंग के पास से गुजर रहा एक ई रिक्शा करीब शाम 5 बजे अचानक से पलट गया। ई-रिक्शा में 5 बच्चे बैठे हुए थे। ई-रिक्शा के अचानक पलटने से बच्चों में चीख-पुकार मच गई। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े। उन्होंने किसी तरह ई-रिक्शा को सीधा कर सभी घायल बच्चों को वाहन से सुरक्षित बाहर निकाला।

स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को घटना की सूचना दी। एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायल बच्चों को ले गई। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी बेवर भेजा गया है। घायल बच्चों में नौ वर्ष की सुनैना, 10 वर्ष की श्रद्धा, 7 वर्ष की मानवी, 7 वर्ष का शौर्य और 11 वर्ष का शनि हैं। ये सभी हसनपुर कोतवाली भोगांव के निवासी हैं और उनका उपचार सीएचसी बेवर में चल रहा है। घायल बच्ची श्रद्धा ने बताया कि ई रिक्शा वाले ने कहा था कि सभी बच्चे मेरे साथ चलो, टॉफी और आईसक्रीम खिलाएंगे। इसलिये बच्चे ई रिक्शा में बैठ गए। घटना की सूचना पर बच्चों के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें