फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: आम जनता भुगत रही सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा

विज्ञापन
फोटो 32 समाजवादी महिला की बैठक में चर्चा करते पदाधिकारी। स्रोत संगठन
विज्ञापन
मैनपुरी। आवास विकास कॉलोनी स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को समाजवादी महिला सभा की बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष और पूर्व मंत्री आलोक शाक्य ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को 2027 के विधानसभा चुनाव में लगना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नए वोट बनवाने पर जोर देने की अपील की है। सभा के जिलाध्यक्ष ज्योति मैसी ने कहा कि मतदाता सूची में यदि कोई नाम कट गया है तो उसका नाम सूची में अवश्य जुड़वाएं।
विज्ञापन

बैठक में 2027 चुनाव की तैयारियों पर जोर दिया गया। साथ ही 14 अप्रैल को अपने-अपने सेक्टर में डॉ़ भीमराव आंबेडकर की जयंती बनाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान सुमन दिवाकर, सुमन यादव, राजकुमारी रावत, आशा चौहान, अमृता गुप्ता, हेमा यादव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें