फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: छह दिन शेष, एक भी आवेदन नहीं

विज्ञापन
फोटो 21 मैनपुरी डिपो का बस स्टैंड। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। ग्रामीण क्षेत्रों को रोडवेज बस सेवा से जोड़ने के लिए शासन की ओर से मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना शुरू की गई है। योजना के तहत प्राइवेट बसों को निगम से अनुबंधित करके ब्लॉक स्तर पर उनका संचालन कराया जाएगा। लेकिन योजना के लिए प्राइवेट बस संचालकों की ओर से रुचि नहीं दिखाई जा रही है। अभी तक निगम को एक भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत जिले के गांवों को ब्लॉक, तहसील और जिला मुख्यालय से जोड़ा जाएगा। योजना के तहत प्रत्येक ब्लॉक क्षेत्रों में कम से कम दो बसों का संचालन कराया जाएगा ताकि क्षेत्रीय लोगाें को आवागमन में सहूलियत मिल सके। योजना के अंतर्गत प्राइवेट बसों को रोडवेज से अनुबंधित कराकर उनका संचालन कराया जाएगा।
योजना के तहत परिवहन निगम ने निजी बस स्वामियों से आवेदन मांगे हैं। शनिवार तक एक भी आवेदन निगम को प्राप्त नहीं हुआ है। मैनपुरी डिपो के एआरएम संजीव कुमार ने बताया कि बस स्वामियों से बैठक का योजना के बारे में बताया गया है। 28 मार्च तक अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त कर योजना के सफल क्रियान्वयन के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें