फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: रोजगार पाना हैं तो विषय चयन पर दें ध्यान

विज्ञापन
फोटो 11 कॅरिअर मेले में जानकारी देतीं नोडल शिक्षिका और मौजूद अन्य शिक्षक व छात्र। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
मैनपुरी। राजकीय हाईस्कूल नाकऊ में कॅरिअर गाइडेंस के अंतर्गत कॅरिअर मेले का आयोजन किया। मुख्य अतिथि के रूप में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करहल से डॉ. राजेश वर्मा ने कहा कि विषय का चयन सोच समझकर करें।
विज्ञापन

जिला नोडल पंख अशोक यादव ने छात्रों को पंख डायरी और विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया। इसके बाद डॉ. राजेश वर्मा ने चिकित्सा के क्षेत्र में विकल्पों के बारे में बताया। प्रधानाचार्य अवनीश कुमार ने शिक्षा के क्षेत्र में कॅरिअर के विकल्पों के बारे में छात्रों को समझाया। पूर्व प्रधानाचार्य वीके वर्मा ने छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र रोजगार के अवसर की जानकारी प्रदान की। निरीक्षक करहल शिवकुमार ने पुलिस से संबंधित कॅरिअर के बारे में जानकारी साझा की। छात्रा सुंदरता ने चिकित्सक के रूप में, प्रिया ने पुलिस के रूप में, प्रतिज्ञा और आरज़ू ने शेफ, दीक्षा, रंजना और अंजली ने सिलाई के क्षेत्र में, नेहा ने टीचर, गुंजन ने वकील, रुचि, दीक्षा और सपना ने कला पर, कृष्णा ने क्राफ्ट, रागिनी ने ब्यूटी सैलून, लक्ष्मी और प्रिया ने एनसीसी के विषय पर जानकारी साझा की। प्रधानाचार्य सुरेश कुमार ने धन्यवाद प्रेषित किया। इस मौके पर कार्यक्रम की नोडल सिंधुजा श्रीवास्तव, ज्योति वर्मा, राहुल कुमार यादव, नेत्र सहायक रामौतार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें