फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: होली पर रोडवेज चालक-परिचालकों को मिलेगा प्रोत्साहन

विज्ञापन
फोटो 12 मैनपुरी डिपो का बस स्टैंड। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से होली पर यात्रियों की सुविधा देने के लिए योजना बनाई गई है। योजना के माध्यम से रोडवेज के चालक-परिचालक और अन्य कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि देकर आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। यह प्रोत्साहन योजना 28 फरवरी से शुरू होकर 9 मार्च तक लागू रहेगी।
विज्ञापन

होली के त्योहार पर बड़ी संख्या में लोग अपने घर लौटते हैं। साथ ही जिले में नौकरीपेशा लोग भी अपने घर जाएंगे। ऐसे में बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ेगी। यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में कोई असुविधा न हो, इसके लिए परिवहन निगम की ओर से तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। बसों का संचालन बढ़ाने के साथ फेरों में भी बढ़ोतरी की जाएगी।
मैनपुरी डिपो के एआरएम संजीव कुमार ने बताया कि रोडवेज चालक-परिचालक नौ दिन उपस्थित रहकर बसों का औसतन 300 किमी प्रतिदिन संचालन करते हैं, तो उन्हें 3600 रुपये एकमुश्त और 10 दिन ड्यूटी करके लक्ष्य पूरा करने पर 450 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से कुल 4500 रुपये की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। यदि 300 किलोमीटर से अधिक बसें चलाई जाती हैं, तो प्रति किलोमीटर 55 पैसे अतिरिक्त दिए जाएंगे।
विज्ञापन


कार्यशाला कर्मचारियों को भी मिलेगा प्रोत्साहन
एआरएम ने बताया कि वर्कशॉप के कर्मचारियों के लिए भी प्रोत्साहन राशि का प्रावधान किया गया है। नौ दिन लगातार काम करने पर उन्हें 1800 रुपये और 10 दिन ड्यूटी करने पर 2100 रुपये मिलेंगे। प्रोत्साहन अवधि के दौरान, अति विशिष्ट परिस्थितियों को छोड़कर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें