फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: 22.94 करोड़ से नवीगंज जासमई मार्ग होगा चाैड़ा

विज्ञापन
फोटो 15 नवीगंज से जासमई जाने वाला मार्ग। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। विधायक भोगांव की पहल पर जनपद को बड़ी सौगात मिली है। नवीगंज से जासमई होकर ऊंचा तिराहे तक जाने वाले मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 22.94 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृति की गई है। पहले चरण में 2.24 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है। नवीगंज जासमई क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही थी। इसको देखते हुए भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री की पहल पर लोक निर्माण विभाग ने 13.60 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के लिए चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में 2.24 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है। निर्माण के बाद अगले पांच वर्षों तक सड़क के रखरखाव के लिए 50.43 लाख रुपये का अतिरिक्त बजट भी आवंटित हुआ है।
विज्ञापन

शासन के अनु सचिव अभिषेक गंगवार द्वारा जारी आदेश में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग से कहा गया है कि कार्य का दोहराव न हो। निर्माण मानकों के अनुरूप हो। लंबे समय से जर्जर मार्ग की समस्या से जूझ रही जनता को इसका लाभ मिलेगा। यह मार्ग नवीगंज से जासमई, कैथोली होता हुआ ऊंचा तिराहा तक जाता है। यह मार्ग कुसमरा-सौंरिख मार्ग को ऊंचा तिराहे पर जोड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें