फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सदर बाजार में जाम से निजात यातायात पुलिस की नई योजना

विज्ञापन
फोटो 21 क्रिश्चियन तिराहे पर प्रवेश करने से रोकना होमगार्ड। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। यातायात पुलिस की नई योजना से सदर बाजार में रोज लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिली है। इस योजना के तहत क्रिश्चियन तिराहे और बड़े चौराहे पर बैरिकेडिंग लगाकर चार पहिया, ई-रिक्शा और ऑटो के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक लागू रहेगा।
विज्ञापन

शहर के मुख्य सदर बाजार में पहले जाम की समस्या से लोगों को काफी परेशानी होती थी। घंटों वाहन फंसे रहने से आवागमन में दिक्कतें आती थीं और एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती थी। खासकर स्कूलों की छुट्टी के समय हालात और खराब हो जाते थे। यातायात पुलिस ने इस समस्या को दूर करने के लिए नया योजना तैयार किया है। इसके अनुसार, बाजार में चार पहिया वाहन, ई-रिक्शा और ऑटो के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध है। क्रिश्चियन तिराहे से आने वाले वाहन स्टेशन सड़क की ओर जाएंगे, जबकि बड़े चौराहे पर भी बैरिकेडिंग लगाई गई है। दोनों ओर यातायात पुलिसकर्मी और होमगार्ड तैनात किए गए हैं। यदि कोई वाहन अन्य रास्ते से बाजार में प्रवेश करता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। स्कूली और आपातकालीन वाहनों को प्रवेश की अनुमति है, लेकिन पुराने जारी पास रद्द कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें