फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: 25.20 लाख से होगी जिले की दो सड़कों की मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। लोक निर्माण विभाग जिले की उखड़ी पड़ी सड़कों की मरम्मत के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर नगला कुंद और नगला सुम्मेर जाने वाले मार्ग की मरम्मत कराई जाएगी। लोक निर्माण विभाग ने दोनों मार्ग की मरम्मत के लिए 25.20 लाख की धनराशि स्वीकृत की है।
विज्ञापन

लेखराजपुर-कसद मार्ग से निकले नगला कुंद मार्ग की स्थिति काफी दिनों से खराब है। मार्ग कई जगह उखड़ चुका है। स्थानीय लोगों ने मार्ग की मरम्मत की मांग की थी। इसके साथ ही नगला सोती मार्ग से नगला सुम्मेर जाने वाले मार्ग भी उखड़ा पड़ा है। यहां के लोगों ने भी मार्ग की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग से मांग की थी। लोक निर्माण विभाग ने दोनों मार्ग के लिए प्रस्ताव विभाग को भेजा था।
इस पर विभाग से 25.20 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। अधीक्षण अभियंता बीके सिंह ने नगला कुंद मार्ग के लिए 10.10 लाख और नगला सुम्मेर मार्ग के लिए 15.10 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। धनराशि स्वीकृत होने के साथ ही टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें