फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बमियां में 4.92 लाख रुपये से होगा सीसी रोड का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विधानसभा भोगांव की तहसील बेवर की ग्राम पंचायत परौखा के मजरा बमिया में 4.92 लाख रुपये की धनराशि से सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। सपा सांसद डिंपल यादव ने अपनी निधि से सीसी रोड के लिए धनराशि स्वीकृत की है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने धनराशि स्वीकृत होने के साथ ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बमिया के ग्रामीणों ने एक महीने पहले सपा सांसद डिंपल यादव से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने गांव में सत्यभान के घर से गमा देवी मंदिर होते हुए मेवाराम की समाधि स्थल तक सीसी रोड का निर्माण कराने की मांग की थी। सांसद डिंपल यादव ने ग्रामीणों की मांग पर अपनी निधि से सीसी रोड की स्वीकृति प्रधान की। सांसद के प्रस्ताव पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने मौके की नापजोख कर 4.92 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत का प्रस्ताव भेजा जिस पर सहमति मिल गई है। सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने बताया कि धनराशि स्वीकृत होने के बाद ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही सीसी रोड का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें