फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सूरज दे रहा धूप का उपहार, गलन अब भी बरकरार

विज्ञापन
फोटो 43 ठंड से बचने के लिए धूप में बैठे मजदूर
विज्ञापन
मैनपुरी। जनपद में बृहस्पतिवार को भी सूरज ने दिन में जहां लोगों को अपनी धूप का उपहार दिया तो दिन भर चलने वाली शीतलहर से हुई गलन ने लोगों को जमकर परेशान किया। वहीं, दो दिन से कोहरे से लोगों को राहत मिलते दिखाई दी। सुबह हल्का कोहरा होने के बाद करीब 10 बजे से लोगों को सूरज के दर्शन हुए तो तेज धूप ने ठंड से राहत दिलाई। उसके बाद भी गलन बनी रही। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार और रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन



जनपद में पिछले करीब एक हफ्ते से घने कोहरे और गलन ने लोगों को ठंड से परेशान किया। बादलों की वजह से सूरज के दर्शन भी नहीं हुए। किसी दिन सूरज ने चेहरा दिखाया तो हल्की धूप की वजह से लोगों को ठंड से कम ही राहत मिल पाई। वहीं बुधवार से दिन में धूप निकलने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को भी तेज धूप ने लोगों को ठंड से राहत तो दी, लेकिन ठंडी हवाएं चलने की वजह से लोगों को गलन का भी एहसास हुआ। ठंड से घर में दुबकने को मजबूर महिलाएं और बच्चे भी पार्क में खेलते हुए नजर आए।



कृषि मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा और अधिकतम तापमान 19 डिग्री तक पहुंच गया। शुक्रवार को हल्का कोहरा होने की आशंका है। वहीं शनिवार और रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में घना कोहरा भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें